Thursday, 30 November 2023

प्रॉफिट मे मामूली गिरावट, मुनाफा बर्करार!

भारी चढाव उतार के साथ मंथली एक्सपायरी के दिन शेअर मार्केट का इंडेक्स हरे निशान पे बंद होने मे कामयाब रहा। इस बाजार में आज यूपीएल लिमिटेड और एचडीएफसी बँक के शेअर मे मामुली गिरावट हुई। उससे प्रॉफिट थोडा कम हुआ। लेकिन नुकसान कुछ भी नही हुआ है। जो प्रॉफिट मिला था उसमे से थोडा कम हुआ है। फिर भी निवेश का मुनाफा बरकरार है। यूपीएल लिमिटेड का शेअर सुबह से प्रॉफिट मे था। लेकिन आखिरी सत्र मे उसमे प्रॉफिट बुकिंग होने के कारण वो मायनस मे क्लोज हुआ। इस शेअर मे 25 पैसे पर शेअर की मामुली गिरावट हुई है। पिछले दो दिन इस शेअर ने 11.10 रुपये का प्रॉफिट दिया था। उसी मे से 25 पैसे कम हुए है। एचडीएफसी बँक मे भी 2.55 रुपये का पर शेअर नुकसान हुआ है। ये शेअर ने पिछले सात ट्रेडिंग डे मे मुनाफा दिया है। उसमे से नुकसान हुआ है। फिर भी इसमे प्रॉफिट बर्करार है। 
यूपीएल के शेअर की मुव्हमेंट
* ओपन - 570.00
* हाय - 572.90
* लो - 566.20
* क्लोज - 569.80
आज का प्रति शेअर लॉस
   25 पैसे
यूपीएल लिमिटेड के शेअर ने पिछले दो दिन 11 रुपये 10 पैसे का प्रॉफिट कमाके दिया। उसमे पच्चीस पैसे का घाटा हुआ है। फिर भी इसमे 10.85 रुपये का प्रॉफिट बर्करार है। एचडीएफसी बँक मे भी ऐसा ही हुआ है। उसमे प्रॉफिट थोडा कम हुआ है। एचडीएफसी बँक शेअर कि मुव्हमेंट
* ओपन - 1,569.15
* हाय - 1,572.45
* लो - 1,542.15
* क्लोज - 1,556.60
आज का पर शेअर लॉस
    2.55 रुपये
इस शेअर ने भी पिछले सात ट्रेडिंग डे मे अच्छा प्रॉफिट दिया है। 
शेअर बाजारने तेजी के साथ नवंबर महिने का अंत किया है। सेन्सेक्स और निफ्टी आज हरे निशान पे बंद हुए। एक्सपायरी के कारण आज मार्केट मे चढ़ाव उतार का दौर रहा। फिर भी नवंबर महिने मे निवेशकों को कुल 24 लाख करोड से ज्यादा फायदा हुआ है। इस महिने मे पैसा जमकर बरसा। 

सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? 
मंथली एक्सपायरी के दिन चढाव उतार के साथ बाजार हरे निशान मे बंद हुआ। मिडकॅप और स्मॉल कॅप ने बढत दिखायी। रियल्टी और फार्मा सेक्टर का अच्छा प्रदर्शन रहा। दुसरी ओर पीएसयु बँकिंग शेअर दबाव मे दिखे। मिडकॅप और स्मॉल कॅप की तरफ निवेशकों का आज ज्यादा झुकाव था। इसलिए ये दोनो इंडेक्स बढकर बंद हुए। निफ्टीने एक बुलिश कॅण्डल बनाई है। जो बताती है कि आने वाले दिनों मे बाजार मे तेजी देखने को मिल सकती है। याने की सोमवार को बाजार में तेजी होने के संकेत मिले है।

Wednesday, 29 November 2023

यूपीएल, एचडीएफसी बँक के शेअर्सने निवेशकों को दिया बंपर मुनाफा

कुछ दिनों से दायरेमे रहने वाले शेअर मार्केट मे आज जबरदस्त तेजी आई। आज इंट्रा डे मे पहली बार निफ्टी 20,200 के पार तक चला गया। लगातार 10 वे दिन मिडकॅप इंडेक्सने नई उंचाई तय की। इस तुफानी तेजी मे एचडीएफसी बँक और यूपीएल लिमिटेड के शेअर ने भी अच्छी खासी बढत ली। एचडीएफसी बँक के शेअर मे आज के दिन 31.65 याने की 2.07% की बढत हुई। इस शेअर ने अब तक प्रति शेअर करीबन 55 रुपये का प्रॉफिट दिया है। 20 नवंबर को 1,505.20 के करीब बाय करने की सलाह दे दी थी। तब से अब तक प्रति शेअर करीबन 55 रुपये का मुनाफा मिला है। 
28 नवंबर को यूपीएल लिमिटेड के शेअर मे निवेश करने का मौका था। दो दिन मे उसने अच्छा खासा प्रॉफिट दिया है। आज 6.50 याने की 1.15% का प्रॉफिट दिया। इस शेअर ने दो दिनों मे करीबन 2% का मुनाफा दिया है। जिसने भी इसमें इन्वेस्टमेंट की है वो पहले दिन से फायदे मे है। एचडीएफसी बँक पहले दिन से फायदे मे रहा है। 
एचडीएफसी बँक शेअर की मुव्हमेंट
* ओपन - 1,533.90
* हाय - 1,563.00
* लो - 1,533.00
* क्लोज - 1,560.30
आज एक दिन का प्रॉफिट 
     31.65 रुपये

अब तक की एकूण कमाई
     55 रुपये प्रति शेअर

एचडीएफसी बँकने अपने निवेशकों को अब तक अच्छा खासा प्रॉफिट दिया है। 7 ट्रेडिंग डे मे करीब करीब 4% प्रॉफिट दिया है। ये शेअर लंबी अवधी मे अच्छा मुनाफा देगा। एचडीएफसी एक बडी प्रायव्हेट बँक है। इसका अच्छा खासा कारोबार चलता है। इसी वजह से ये बँक का शेअर अच्छा मुनाफा देता है। 
यूपीएल लिमिटेड के शेअर ने भी आज शेअर मार्केट मे धूम मचाया। कल पहले दिन ही बंपर मुनाफा दिया था। आज उसने उससे भी ज्यादा मुनाफ दिया। लगातार दो दिन इस शेअर ने निवेशकों को प्रॉफिट दिया है। आज बाजार मे तेजी का दौर रहा। इसमे अच्छा परफॉर्म करके इस शेअर ने अच्छा खासा मुनाफा दिया है। आज ये शहर 6.50 बढा। यूपीएल लिमिटेड के शेअर की आज की मुव्हमेंट
* ओपन - 565.00
* हाय - 571.90
* लो - 563.10
* क्लोज - 570.05
आज एक दिन का प्रॉफिट
   6.50 रुपये प्रति शेअर

कल और आज की एकूण कमाई
   11.10 रुपये प्रति शेअर

एचडीएफसी बँक और यूपीएल लिमिटेड ये दोनो शेअर ने आज हाय के नजदीक क्लोज दिया है। इसलिए ये दोनो शेअर कल और तेजी के साथ बढने के चान्सेस है। कल 30 नवंबर डेरिव्हेटिव्ह का आखरी दिन है। इसलिए बाजार में थोडी नरमी रहेगी। लेकिन उसके बाद भी ये दोनो शेअर और बढने के अवसर है। इससे निवेश का मुनाफा और बढेगा। 

30 नवंबर को कैसा रहेगा बाजार? 
आज के कारोबार मे बाजार मे आयी तेजीने रेजिस्टन्स को तोड दिया है। जिसके चलते निफ्टी 200 से ज्यादा अंक की बढत लेकर बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान मे बंद हुए। बँक, आयटी और तेल गॅस इंडेक्स मे एक पर्सेंट से ज्यादा बढत देखने को मिली। निफ्टी को अच्छा सपोर्ट लेव्हल मिला है। उससे तेजी कायम रहने के संकेत मिले है। कल डेरीवेटीव्हज् का आखरी दिन है। उसका असर बाजारपे रहेगा। लेकिन उसके बाद बाजार में तेजी का दौर सुरू होने के संकेत मिले है। इस तेजी मे एचडीएफसी बँक और यूपीएल लिमिटेड के शेअर भी शामिल होके बढेंगे और निवेश को बंपर प्रॉफिट मिलेगा।

Tuesday, 28 November 2023

दुसरे शेअरने भी की कमाल, निवेशक मालामाल!

नमस्कार दोस्तो,

'नये सप्ताह के साथ कमाई का नया शेअर' इस आर्टिकल मे हमने कल 27 नवंबर को यूपीएल कंपनी का शेअर  चुना था। इस शेअर में तेजी आने का अनुमान लगाया था। वो बिल्कुल सही निकला। यूपीएल के शेअर ने आज तेजी दिखाई। जिन्होने जिस किंमत पर ये शेअर खरीद लिया है, उनको फायदा हुआ है। एक ही दिन मे इस शेअर से 4.60 रुपये का मुनाफा मिला है। एक ही दिन मे इस शेअर ने करीब करीब 0.76% की बढत ली है। यूपीएल लिमिटेड के शेअर का कल का क्लोजिंग 558.95 रुपये था। आज उसने तेजी के साथ 563.55 का क्लोजिंग दिया है। ये क्लोजिंग टॉप के करीब होने के कारण कल इसमे और भी तेजी के संकेत मिले है। पहले दिन से इसमे प्रॉफिट बन रहा है। एचडीएफसी बँक शेअर के बाद हमने अनुमान लगाया हुआ यह दुसरा शेअर है। दोनो भी शेअर्स ने पहले दिन से तेजी दिखाई है। एचडीएफसी बँक का शेअर आज मामुली गिरावट के साथ बंद हुआ। इस ही कारन आज इस शेअर मे प्रॉफिट नही मिला। फिर भी निवेशकों का कुछ भी नुकसान नही हुआ।
यूपीएल लिमिटेड अग्रिकल्चर और इंडस्ट्रियल केमिकल बनाती है। ये बडी कंपनीयों में से एक है। दुनिया के हर कोने मे उनका कारोबार है। भारत कृषी प्रधान देश है। इसलिए ऐसे कंपनी का देश मे महत्व बढता है। शेअर मार्केट मे यूपीएल लिमिटेड के शेअर की आज की मुव्हमेंट
* ओपन - 558.95
* हाय - 564.85
* लो - 556.15
* क्लोज - 563.55

आज पहले दिन का प्रॉफिट
प्रती शेअर - 4.60 रुपये

एचडीएफसी बँक शेअर में आज कुछ फायदा नही हुआ। लेकिन पिछले हफ्ते इसने प्रॉफिट दिया है। मामुली गिरावट के साथ शेअर बंद हुआ। उससे प्रति शेअर 3.45 रुपये का नुकसान हुआ। हालाकी ये एक्चुअल लॉस नही। प्रॉफिट कुछ कम हुआ है। प्रॉफिट बुकिंग के कारण ये शेअर मे थोडी नरमी रही। फिर भी दोपहर तक शेअर प्रॉफिट मे था। एचडीएफसी बँक शेअर की मुव्हमेंट
* ओपन - 1,535.20
* हाय - 1,537.25
* लो - 1,525.80
* क्लोज - 1,528.65

प्रती शेअर लॉस - 3.45 रुपये

20 नवंबर को एचडीएफसी बँक का शेअर 1,505.20 के आसपास खरीदने की सलाह दी गयी थी। ये शेअर बढने का अनुमान लगाया था। बिलकुल उसी तरह पिछले हफ्ते शेअरने पॉझिटिव्ह परफॉर्मन्स दिया। आज शेअरने
मामुली गिरावट के साथ निगेटिव्ह क्लोजिंग दी। फिर भी इसमे आज एक पॉझिटिव्ह संकेत मिला। उसने इस महिने का उंचा स्तर बनाया। हालाकी इस शेअर ने लो के पास क्लोजिंग दिया है। इसका मतलब कल भी इसमे प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। आज के निगेटिव्ह क्लोजिंग के बाद भी शेअर प्रॉफिट मे ही है।

कल कैसा रहेगा बाजार?
शेअर बाजार में आज रौनक नजर आई। 20 सितंबर के बाद निफ्टीने 19 हजार 900 का स्तर छुआ। मेटल और ऑइल गॅस कंपनींयों के शेअर मे आज तेजी रही। फार्मा सेक्टर बिक्री की दबाव में था। मिडकॅप, रियालिटी और ऑटो इंडेक्स आज रेकॉर्ड उंचाई पर बंद हुए। बाजार मे आज दिनभर चढाव उतार का दौर रहा। फिर भी बाजार हरे निशान पे बंद हुआ। फॉरेन इन्व्हेस्टर्स ने शेअर खरेदी शुरू की है। उन्होने पिछले तीन महीने के बाद बिकवाली कम कर दी है। उसका सकारात्मक असर मार्केट पे हुआ है। चीन मे राहत पॅकेज मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से मेटल मे तेजी आई है। पब्लिक सेक्टर बँकों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। लेकिन पाच राज्यों के चुनाव को लेकर बाजार थोडा नरम गरम है। उसके बाद ही बाजार की दिशा तय होगी। 

Monday, 27 November 2023

नये सप्ताह के साथ कमाई का नया शेअर!

नमस्कार दोस्तों, 
पिछले हफ्ते सोमवार 20 नवंबर को हमने एचडीएफसी बँक के शेअर खरीदने का सुजाव दिया था। उस दिन से ये शेअर सभी ट्रेनिंग डे प्रॉफिट मे रहा। एचडीएफसी बँक के शेअर की सफलता के बाद हमने आज दुसरे कंपनी का शेअर चुना है, वो कंपनी है यूपीएल। शुक्रवार को यूपीएल लिमिटेड के शेअरने 558.95 का क्लोजिंग दिया था। अब ये शेअर बॉटम आऊट हुआ है। इसलिए उसमे लंबी अवधी के लिए निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। ये शेअर हमे लंबी अवधी के लिए फायदे का लगता है। 28 नवंबर को ये शेअर खरीदनेवालों को प्रॉफिट मिलने के चान्सेस है। शुक्रवार को ये शेअर लो के करीब क्लोज हुआ। इसका मतलब मंगलवार को और सस्ते मे मिल सकता है। इसमे लंबी अवधी के इन्वेस्टमेंट पर 25% से 30% मुनाफा मिलने का अनुमान है। इस शेअर की शुक्रवार की मुव्हमेंट
* ओपन - 565.50
* हाय - 568.35
* लो - 558.05
* क्लोज - 558.95

कुछ कंपनी के बारे में ! 
कृषी रसायन और औद्योगिक रसायन की निर्मिती करनेवाली ये भारतीय कंपनी का कारोबार दुनिया के 150 से अधिक देशों में चलता है। उसका प्रॉडक्ट बिकता है। कृषी रसायन, इंडस्ट्रियल केमिकल निर्माण का काम ये कंपनी करती है। कीटकनाशक भी पेश करती है। कृषी व्यवसाय इस कंपनी के उत्पन्न का प्रमुख स्त्रोत है। भारत कृषीप्रधान देश होने के कारण इस कंपनी को उसका बेनिफिट मिलता है। इसलिए इस कंपनी के शेअर मे इन्व्हेस्टमेंट करना काफी हद तक फायदेमंद रह सकता है। 

एचडीएफसी बँक शेअर ने हमारे अनुमान के मुताबिक पिछले हफ्ते पॉझिटिव्ह रिस्पॉन्स दिया। ये शेअर पहिले दिन से प्रॉफिट मे रहा है।
जिसने भी इन्व्हेस्टमेंट की है उनको प्रॉफिट मिला है। एचडीएफसी बँक के शेअर के निवेश में 20% से 25 % फायदा होने के चान्सेस है। ये निवेश लंबी अवधी के लिए है। याने कि कम से कम 5-6 महीने। इसके बाद अभी इस हफ्ते के लिए हमने नया शेअर चुना है यूपीएल लिमिटेड। कृषी और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए केमिकल बनाने वाली भारत की बडी कंपनी है। इसका कारोबार दुनिया के हर कोने मे चलता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पे इस कंपनीने अच्छा परफॉर्म किया है। ये कंपनी मे निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है। मंगलवार को इस शेअर में किये जानेवाले निवेश बढने का अनुमान है। लंबी अवधी के लिए किये जानेवाली इन्वेस्टमेंट मे 25% से 30% प्रॉफिट मिलने का चान्स है। 
शेअर मार्केट में निवेश करते वक्त कंपनी और शेअर के बारे मे थोड़ी-बहुत जानकारी लेना जरुरी है। इससे जोखीम कम हो जाती है। अच्छे कंपनी मे की जानेवाली इन्व्हेस्टमेंट हमेशा बढती है। लेकिन किसी के कहने पे खुद के रिसर्च और स्टडी के बिना कि जानेवाली निवेश कभी कभी नुकसान पहुंचाती है। इसलिए शेअर मार्केट मे निवेश करते वक्त थोडी स्टडी और सावधानी बरतनी पडती है। निवेश में अच्छी कंपनियां कभी कभी डिविडंड के साथ बोनस भी देती है। बोनस मे कभी कभी शेअर भी मिलते है। उससे निवेश और पोर्टफोलिओ अच्छा होता है। 

डिस्क्लेमर : उपर लिखित जानकारी हमारे अपने निजी विचार है। हमारी सलाह यही रहेगी की कोई भी निवेश का निर्णय लेने से पहले आप सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह ले।

Sunday, 26 November 2023

फिर भी एचडीएफसी बँक के शेअर का प्रॉफिट बढा!

गिरावट के बाद भी एचडीएफसी बँक के शेअर का प्रॉफिट बढा। शुक्रवार को निफ्टी 7.30 अंको की मामुली गिरावट के साथ बंद हुआ। उस के बाद भी बँक निफ्टी पॉझिटिव्ह रहने की वजह से एचडीएफसी बँक के शेअर ने 1531.40 का क्लोजिंग दिया। इससे ये शेअर मे इन्व्हेस्टमेंट करनेवालों को प्रॉफिट मिला है। 20 नवंबर को ये शेअर की प्राइस 1,505.20 रुपये थी। तब हमने ये शेअर खरीदने का सुजाव दिया था। जिन्होने ये शेअर खरीदा उनको अच्छा खासा प्रॉफिट हुआ है। दुसरी बात ये है कि ये शेअर शुक्रवार को हाय के नजदीक बंद हुआ है इसका मतलब मंगलवार को उसमे और भी बंपर कमाई होने के चान्सेस है। 

ऐसी रही शेअर की मुव्हमेंट
ओपन - 1,521.20
हाय - 1,533.15
लो - 1,519.85
क्लोज - 1,532.10

अब तक का प्रती शेअर प्रॉफिट 
           26.90 रुपये

अंतरराष्ट्रीय बाजारसे मिले मिले-जुले संकेत, देश में पाच राज्यों के होने वाले चुनाव के मतदान इसीके कारन शेअर मार्केट पुरा हफ्ता एक दायरेमे रहा। फिर भी एचडीएफसी बँक का शेअर प्रॉफिट मे रहा। फॉरेन और डोमेस्टिक निवेशकोंने इसी मे खरीददारी की इसी वजह से ये शेअर मजबूत रहा। पिछले कही दिनों से बाजार ब्रेक आउट के लिए किसी मौके के इंतजार मैं है। लेकिन मार्केट को अभी तक तो ऐसा मौका मिला नही है। 30 नवंबर को जीडीपी के साथ अन्य फॅक्टर अगर फेवर मे रहते है तो बाजार में तेजी दिखने के चान्सेस है। इसके अलावा 3 डिसेंबर को पाच राज्यों के इलेक्शन के निकाल आने वाले है। उसी का असर शेअर मार्केट पर पडने वाला है। इसमे से कई फॅक्टर बाजार के लिए इस हफ्ते पॉझिटिव्ह एनर्जी दे सकते है। फॉरेन इन्व्हेस्टर्सने पिछले कई दिनो बेचना बंद कर दीया है और वो खरीददार बन गये है। उसका पॉझिटिव्ह असर मार्केट पे हुआ है। 

कैसी रहेगी बाजार की दिशा?  
मासिक डेरिव्हेटिव्ह कॉन्ट्रॅक्ट की समाप्ती, एक्झिट पोल, जीडीपी डेटा, मॅन्युफॅक्चरिंग ये अहम फॅक्टर्स बाजार की इस हफ्ते की दिशा तय करने मे महत्वपूर्ण रहेंगे। जुलै- सितंबर तिमाही के आर्थिक विकास के आकडे 30 नवंबर को जारी होने वाले है। जीडीपी ग्रोथ रेट लगबग 6.8 से 7.00 टक्का रहने का अनुमान है। उसका असर शेअर मार्केट पर होने वाला है। इसके अलावा ऑक्टोबर के लिए वित्तीय घाटा और इंफ्ट्रास्ट्रक्चर के आउटपुट के आकडे 30 नवंबर को जारी किए जायेंगे। 1 डिसेंबर को विदेशी मुद्रा भांडार के आकडे जारी होने वाले है। इसी का प्रभाव इस हफ्ते मे शेअर मार्केट मे देखने को मिलेगा। इसके अलावा रविवार को पाच राज्यों का निकाल जारी होगा। उसका भी असर इस हफ्ते शेअर मार्केट मे दिखाई देगा। इसके अलावा विदेशी संस्थागत खरीदार अभी शुद्ध खरेदीदार बन गये है। उनकी भूमिका भी इस हफ्ते मे शेअर बाजार की मुव्हमेंट पर असर डालनेवाली है। ये सब फॅक्टर के बाद बँकिंग सेक्टर तेजी मे रहने का अनुमान है। परिणाम स्वरूप एचडीएफसी बँक के शेअर मे इस हफ्ते और तेजी देखने को मिलने के चान्सेस है। अगर ये अनुमान सच निकला तो एचडीएफसी बँक शेअर की कीमत मे और वृद्धी होने का अनुमान है। कुल मिलाकर इस शेअर में प्रॉफिट और बढ सकता है।‌

Thursday, 23 November 2023

एचडीएफसी बँक शेअर का प्रॉफिट बढा!

शेअर बाजार 22 नवंबर को आखिरी दौर मे बडत लेकर बंद हुआ। वोलाटाईल मार्केट मे बँक निफ्टी 239.55 की गिरावट के साथ बंद हुआ। ॲक्सिस बँक छोडके सभी बँकों के शेअर्स गिरावट के साथ बंद हुए। इसमे एचडीएफसी बँक का शेअर 1512.90 पर बंद हुआ। ये शेअर पॉझिटिव्ह रहने का अनुमान हमने कल लगाया था। लेकिन वो आज 5.05 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। फिर भी आज हम प्रॉफिट मे है। याने की हमारा अनुमान आज भी बरकरार है। 
ग्लोबल मार्केट के मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुवात आज बिलकुल फ्लॅट रही। बाजार खुलते ही पहले आधे घंटे मे तेजी का दौर था। लेकिन दोपहर के सत्र मे बिकवाली का दबाव बढने के कारण निफ्टी फिसल गया। परंतु आखरी सत्र मे आयी खरीदारी के चलते बढत के साथ बाजारने क्लोजिंग दिया। बाजार मे आज इतनी उठा पटक होने के बाद भी एचडीएफसी बँक के शेअर मे मामुली गिरावट आयी इसका मतलब ये शेअर मुनाफा देगा। 
गुरुवार को भी शेअर बाजार एक दायरे मे रहा। उसके बाद भी एचडीएफसी का शेअर तेज रहा। इसका मतलब है वो ब्रेक आउट हो सकता है। पाच राज्यों के चुनाव के बाद अगर शेअर मार्केट ब्रेक आऊट होता है तो इस बँक का शेअर और भी तेजी से बढ सकता है। 
अब तक इस बँक का शेअर करीबन 15 रुपये प्रॉफिट मे है। 

एचडीएफसी बँक की मुव्हमेंट
* ओपन - 1508.50
* हाय - 1523.85
* लो - 1508.50
* क्लोज - 1521.70
शेअर बाजार में ट्रेडिंग या इन्व्हेस्टमेंट करते वक्त स्वयं शेअर बाजार की जानकारी लेना बहुत आवश्यक होता है। रजिस्टर्ड सलाहकार की सलाह आवश्यक होती है। रोज शेअर मार्केट देखके और उसकी जानकारी लेके आप थोडा बहुत मार्केट के बारे में समज सकते है। उस ज्ञान के आधार पर आप इन्व्हेस्टमेंट या ट्रेडिंग कर सकते है। इससे आपको ज्ञान और पैसा दोनो मिल सकते है। 

मार्केट को मौके की तलाश
देश मे अभी इलेक्शन का माहोल है। पाच राज्य मे इलेक्शन हो रहा है। उसका भी असर शेअर मार्केट पर पडनेवाला है। इसलिए शेअर मार्केट दायरेमे घूम रहा है। इलेक्शन के बाद शेअर मार्केट को दिशा मिलेगी। इस इलेक्शन का पॉझिटिव्ह असर होने के बाद शेअर मार्केट ब्रेक आउट हो सकता है। निफ्टी कन्सोलीडेट हो रहा है। ऐसे बाजार मे गिरावट के बाद खरेदी की रणनीती काम करती है। ब्रेक आऊट के लिए बाजार को मौके की तलाश है। इलेक्शन के निकाल मे ये मौका मिलेगा तो मार्केट और तेजी से बढने की संभावना दिखेगी। एफआईआई की बिकवाली का दबाव, आरबीआय की अनसेक्युअर्ड लोन पर की गयी इ- कारवाई की वजह से बँक निफ्टी दबाव मे है। लेकिन बँकों के शेअर मे लंबी अवधी के लिए निवेश करना अच्छा है। इसमे ज्यादा प्रॉफिट की संभावना है। ऐसे सुस्त बाजार में गिरावट मे लंबी अवधी के लिए की जाने वाली इन्व्हेस्टमेंट फायदेमंद रहती है। लेकिन उसके लिए खरीदारी मे सावधानी बहुत जरुरी होती है। थोडा थोडा करके निवेश करना पडता है। एक साथ निवेश करने के बाद एव्हरेज करना नामुमकीन हो जाता है। इसलिए हमे अलग टप्पो पे निवेश करना चाहिए। इसमें कभी कभी कम दाम मे शेअर मिल सकता है। अगर शेअर मे गिरावट नही हुई तो उपर और निवेश करने का मोका मिलता है। इससे पहले निवेश मे ज्यादा फायदा होता है। 

डिस्क्लेमर : उपर लिखित जानकारी हमारे अपने निजी विचार है। हमारी सलाह है की कोई भी निवेश का निर्णय लेने से पहले आप सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह ले।

Tuesday, 21 November 2023

एचडीएफसी बँक से जुडी टीप सही निकली

एचडीएफसी बँक ‌से जुडी टीप सही निकली

नमस्कार दोस्तो,
शेअर मार्केट के बारे मे आवश्यक जानकारी देने के बाद कल हमने एचडीएफसी बँक का शेअर चुना था। कल के निगेटिव्ह मार्केट मे इस शेअर ने पॉझिटिव क्लोजिंग दी थी। हमने इसकी क्लोजिंग देखके इस शेअर का 21 नवंबर को पॉझिटिव्ह होने का अनुमान लगाया था। आश्चर्य की बात है आज मार्केट भी पॉझिटिव्ह था और ये शेअर भी पॉझिटिव्ह था। कल 1505.20‌ की क्लोजिंग देने वाला एचडीएफसी बँक का शेअर आज 1519.00 पर खुला और 1522.00 की उपरी स्तर छूकर 1518.25 पर क्लोज हुआ याने की इस में 13 रुपये 5 पैसे मतलब 0.87% का एक ही दिन मे फायदा हुआ है।

मार्केट कैसे चलता है?
शेअर मार्केट आपने हिसाब से और इंटरनॅशनल मार्केट के सेंटीमेंट के आधार पर चलता है। इस वजह से उसको जानना और उसका अनुमान लगाना थोडा मुश्किल हो जाता है। ऐसे मार्केट मे कुछ फॅक्टर‌ काफी महत्त्वपूर्ण हो जाते है; जैसे की, मार्केट मे पोझिशन लेना और कंपनी के बारे मे थोडी-बहुत जानकारी रखना।  ऐसा करने से जोखिम कुछ हद तक कम हो जाती है। मार्केट मे पैसे कमाने के लिए खुद से भी कुछ चीजे सीखनी पडती है। मार्केट को देखकर उसकी मुव्हमेंट कैसे होती उसको समझने की कोशिश करनी पडती है। इस‌ सब के बाद ही आप मार्केट मे थोडा बेहतर अनुमान लगा पाएंगे जिसकी वजह से आपका आत्मविश्वास बढेगा।
जैसे की हमने तीन दिन शेअर मार्केट के एचडीएफसी बँक का शेअर चुना और वही खरीदने की सलाह दी। हमारे अनुमान के हिसाब से ये शेअर आज पॉझिटिव्ह रहा और उसका आज का क्लोजिंग उसके आज के हाय के नजदीक है। इसलिये हमारे अनुमान के तहत कल भी इस शेअर के पॉझिटिव्ह रहने की संभावना है।

निफ्टी की मुव्हमेंट
* ओपन - 19,770.90
* हाय - 19,829.10
* लो - 19,754.05
* क्लोजिंग - 19,723.40
यानी की 89.40 (0.45%) बढत से बंद हुआ

बँक निफ्टी मे एचडीएफसी बँक आज टॉप गेनर रहा। शेअर मार्केट और अपने शेअर की मुव्हमेंट पर वॉच करते समय हमेशा याद रखे की हम लंबी अवधी के लिए इन्वेस्टमेंट कर रहे है। अपना शेअर शेअर बाजार के साथ बढता भी है और कभी कभी घट भी सकता है। उसमे हमे नुकसान भी दिखाई देता है, लेकिन जब तक सेल की प्रक्रिया पुरी नही होती तब तक ये प्रभाव अल्पकालिक रहता है। अगर कोई शेअर हमेशा लॉस मे रहता है तो उसमे से बाहर निकलना ही समजदारी का काम है। जो शेअर ब्रेक आउट होता है उसमे लंबी अवधी के लिए रहना फायदेमंद होता है। उससे मुनाफा मिलने के ज्यादा चान्सेस होते है। शेअर मार्केट में मुनाफा पाना ही हमारा अहम उद्देश्य है। चाहे छोटा हो या बडा मुनाफा आखिर मुनाफा ही होता है।
कुछ लोगों को लगता है की शेअर मार्केट मे ट्रेडिंग शुरू करते ही मुनाफा मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नही। कोई डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, सी.ए. एक दिन मे नही बनते। उसके लिए भी काही साल पढाई करनी पडती है, स्टडी करनी पडती है, मेहनत करनी पडती है और उसके बाद उनको ये सफलता हासिल होती है। बिलकुल वैसे ही शेअर मार्केट को भी देखना चाहिए, वॉच करना चाहिए, समजना चाहिये तभी शेअर मार्केट मे पैसा मिलता है। ये मार्केट सिर्फ मुनाफा देता है ऐसा नही है, कभी कभी नुकसान भी उठाना पडता है। कभी कम नुकसान उठाना समजदारी की बात होती तो कभी जितना प्रॉफिट मिले उतना सही वक्त पे बुक करने मे समजदारी होती है। लालच और जल्दबाजी कभी कभी ज्यादा नुकसान पौहचाती है। इससे दूर रहने मे ही भलाई है।
मार्केट हमेशा प्लस-मायनस होता रेहता है। उसी तरह आपना स्टॉक भी प्लस-मायनस होता रेहता है। उससे घबराने की कोई जरूरत नही। मार्केट गिरने से शेअर गिरता है। तो उससे घबरा कर बेचना और नुकसान उठाना सही बात नही होती। अगर कोई शेअर हमेशा गिरता है तो उसमे रेहना ठीक नही है। लेकिन जो मार्केट के साथ गिरता है और फिर उपर आता है उसमे बने रहना अच्छी बात है क्योंकी उससे प्रॉफिट मिलता है। अगर कोई शेअर गिरता रेहता है और उससे नुकसान होता है तो ऐसे वक्त मे स्टॉपलॉस काम आता है क्योकी स्टॉपलॉस नुकसान रोकता है।

स्टॉप लॉस क्या होता है:
शेअर मार्केट मे प्रॉफिट के लिए जोखिम उठाना पडता है। उसके बदले कुछ लॉसेस की तैयारी रखनी पडती है। कितने मुनाफे के लिए कितना लॉस आप सेह सकते है उसे टेंटेटीव्हली स्टॉप लॉस कहते है। हर सौदे मे स्टॉप लॉस आपको बचाने की कोशिश करता है। इसलिये शेअर मार्केट मे स्टॉप लॉस महत्वपूर्ण है। नुकसान कम करना भी एक तरह का फायदा ही है। पैसे गवाना कभी भी उचित नही हो सकता। शेअर मार्केट मे जो लोग काम करते है उनको ये बात हमेशा याद रखनी चाहिए।

बफर मनी और आज का शेअर

  नमस्कार दोस्तों , आज बहुत दिनों के बाद हम बफर मनी के बारे में कुछ जानकारी लेने का प्रयास करेंगे / शेयर मार्केट में हमेशा तेजी - मंदी ...